फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Krishna devotees from abroad will come to Kushinagar, Kanha's name will echo

Kushinagar News: कुशीनगर में विदेश से आएंगे कृष्ण भक्त, गूंजेगा कान्हा का नाम

Fri, 04 Sep 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Krishna devotees from abroad will come to Kushinagar, Kanha's name will echo
पडरौना। कुशीनगर की धरती एक बार फिर देश-विदेश के कृष्ण भक्तों की आस्था का केंद्र बनने जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से हजारों किलोमीटर दूर स्थित देशों से भक्त यहां कान्हा का जन्मोत्सव मनाने पहुंच रहे हैं। कसया कस्बे में इस्कॉन की ओर से आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नाइजीरिया और केन्या से कृष्ण भक्तों के पहुंचेंगे। विदेशी भक्तों के आगमन को लेकर आयोजकों में भारी उत्साह है और इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए स्थानीय कलाकार भी दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बौद्ध धर्म की अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाला कुशीनगर अब कृष्ण भक्ति के आयोजनों के कारण भी विदेशी श्रद्धालुओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है। इस्कॉन से जुड़े भक्तों का मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश किसी एक देश या समुदाय तक सीमित नहीं है। यही वजह है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कृष्ण भक्ति से जुड़े लोग जन्माष्टमी जैसे पर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। कसया में होने वाला यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यहां कृष्ण भक्ति, भारतीय संस्कृति और विदेशी श्रद्धालुओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगे विदेशी श्रद्धालु जब स्थानीय भक्तों के साथ मिलकर भजन-कीर्तन करेंगे, तो यह जन्माष्टमी उत्सव और भी खास हो जाएगा।
विज्ञापन


तैयारियों में जुटे कलाकार और आयोजक
इस्कॉन से जुड़े गर्ग मुनीदास और चीकचोर दास ने बताया कि संस्था की ओर से जन्माष्टमी की तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी गई हैं। वर्तमान में आयोजन स्थल को सजाने-संवारने का कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े आकर्षक सजावटी स्वरूप तैयार करने में जुटे हैं। इस आयोजन को इस प्रकार रूप दिया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट धार्मिक वातावरण के साथ-साथ समृद्ध भारतीय संस्कृति की गहरी झलक भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, मनमोहक भजन-कीर्तन और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। देर रात तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के समय विशेष आरती और महा-उत्सव संपन्न होगा। नाइजीरिया और केन्या से विदेशी भक्तों के आने की खबर ने स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता और उमंग को कई गुना बढ़ा दिया है। विदेशी भक्तों के साथ मिलकर जन्माष्टमी मनाने का यह अनुभव यहां के स्थानीय लोगों और आगंतुकों के लिए बेहद खास और यादगार रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed