फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kits distributed to enumerators, 37,000 completed self-enumeration

Kushinagar News: प्रगणकों में किट वितरित, 37 हजार ने पूरी की स्वगणना

Wed, 20 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Kits distributed to enumerators, 37,000 completed self-enumeration
पडरौना। जिला प्रशासन की ओर से आगामी 22 मई से स्वगणना सत्यापन के लिए शुरू होने कार्यक्रम के तहत 7,903 प्रगणकों में किट वितरित की गई। वहीं, स्वगणना अभियान के तहत 13 दिन में 37 हजार परिवार के मुखिया अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। अब इनका सत्यापन 22 मई से घर-घर पहुंचकर प्रगणक करेंगे। भारत की जनगणना-2027 के तहत बीते सात मई से स्वगणना अभियान की शुरुआत की गई थी। अब अभियान में सिर्फ दो दिन बचे हुए हैं। ऐसे में अब तक पूरे जिले में करीब 37 हजार ही परिवार के मुखिया स्वगणना पूरी की है। प्रशासन बचे दो दिनों के भीतर परिवार के मुखिया से स्व-गणना पूरी करने के लिए अपील किया है। प्रशासन के मुताबिक, स्वगणना पूरी करने वाले लोगों के घर प्रगणक पहुंचेंगे, उन्हें स्व-गणना के बाद मिली आईडी देकर सत्यापन कराना होगा। स्व-गणना अभियान के तहत कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन व जिला स्तरीय सभी विभागों में अभियान चलाकर स्वगणना की गई है। जिसमें ग्रामीण व शहर इलाके से पहुंचने वाले लोगों का भी उनसे जरूरी जानकारी लेकर स्व-गणना पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed