फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kiran win kushinagar

Kushinagar News: भाजपा की किरन जायसवाल ने सपा उम्मीदवार को 18,438 मतों से हराया

Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
kiran win kushinagar
भाजपा प्रत्याशी किरन जायसवाल की जीत पर उंगली दिखाते विधायक पीएन पाठक और उनके समर्थक।संवाद
कुशीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर नगर पालिका की संपन्न हुई मतगणना में चुनाव पंडितों के सभी अनुमान ध्वस्त हो गए। अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार किरन जायसवाल ने 32,455 वोट हासिल किया। उनकी निकटतम उम्मीदवार सपा की मुन्नी देवी को 14,017 वोट मिले। बसपा उम्मीदवार व निवर्तमान अध्यक्ष साबिरा खातून तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 11,505 मत ही मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 18,438 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। बाकी सबकी जमानत जब्त हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली को किया जाएगा और विकसित
कसया। भाजपा उम्मीदवार ने किरन जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका की बेपटरी व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ शहर और देहात क्षेत्र में विकास को समान रुप से सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कुछ ही दिन बाद बरसात का मौसम शुरू होगा। नगर को जलभराव से मुक्त कराया जाएगा। ड्रेनेज सिस्टम ठीक कर व्यवस्था बनाई जाएगी कि शहर से निकलने वाले पानी को व्यवस्थित ढंग से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाए। उन्हें सिंचाई का लाभ मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि कुशीनगर का सौभाग्य है कि यहां भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली है। इस अंतरराष्ट्रीय स्थली को और विकसित कर पर्यटकों के लिए आकर्षित बनाया जाएगा, ताकि उनका ठहराव बढ़े और लोगों को रोजगार मिले।
विज्ञापन


कुशीनगर नगर पालिका में 22 वर्ष बाद खिला कमल
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर में भाजपा का कमल 22 वर्ष बाद खिला है। इसके पहले 2001 में भाजपा से कृष्ण कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

कुशीनगर को मिली पांचवीं महिला अध्यक्ष
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर में पांचवीं बार महिला अध्यक्ष मिली हैं। इसके पहले 1989-90 में मुस्तफा वैद्य, 1995 में शीला देवी पत्नी कृष्णा मद्धेशिया हुईं, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव आने से पुन: चुनाव हुए तो मरियम पत्नी मुस्तफा वैद्य चुनी गईं। 2001 में भाजपा से कृष्ण कुमार अध्यक्ष हुए। 2006 में अंजू देवी पत्नी कस्तूर चंद अध्यक्ष बनीं। 2012 में निर्दल मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया अध्यक्ष हुए। 2017 में निर्दल प्रत्याशी साबिरा खातून अध्यक्ष बनीं। पांचवीं बार भाजपा प्रत्याशी किरन जायसवाल को भारी मतों से जीत हासिल कर पुन: महिला को कुशीनगर का नेतृत्व करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed