फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Khesia Composite's Sanjida tops in block level quiz competition

Kushinagar News: ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में खेसिया कंपोजिट की संजिदा अव्वल

Sun, 03 Mar 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Khesia Composite's Sanjida tops in block level quiz competition
मंसाछापर। बीआरसी विशुनपुरा में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता कराई गई। खेसिया संविलयन की छात्रा संजिदा प्रथम व डुमरी के छात्र आदित्य चौबे द्वितीय स्थान पर रहे। बीईओ हिमांशु सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विशुनपुरा ब्लाक के 64 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 384 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने अपने-अपने विद्यालय की प्रदर्शनी लगाई थी तथा गणित व विज्ञान से संबंधित परीक्षा कराई गई। सर्वाधिक अंक हासिल कर संविलयन खेसिया की छात्रा संजिदा प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर संविलयन विद्यालय डुमरी के छात्र आदित्य चौबे, तृतीय स्थान चितहां के वरुण राजभर, चतुर्थ स्थान पर चितहां की निधि मिश्रा व पांचवें स्थान पर जरार संविलयन के मोहम्मद जावेद रहे। विजयी प्रतिभागियों को बीईओ विशुनपुरा हिमांशु सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर एआरपी राजेश सिंह, सत्यजीत द्विवेदी, प्रमोद यादव अध्यक्ष, ओंकार चौधरी, सच्चिदानंद पांडेय, मोहयूद्दीन अंसारी, महेंद्र साह, नीरज पांडेय, देवकांत यादव, नूरअख्तर, मेवालाल व मैनुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed