फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Keep time in mind while resolving complaints: DM

शिकायतों के निस्तारण में समय का रखे ध्यान : डीएम

Sun, 25 Feb 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Keep time in mind while resolving complaints: DM
पडरौना। थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी गईं। डीएम और एसपी की अध्यक्षता में पडरौना कोतवाली में लोगों शिकायतें सुनी गईं। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित समय का ख्याल रखने के लिए निर्देश दिया। रविंद्र नगर धूस थाने पर टड़वा खास गांव के बाबूराम सिंह पहुंचे और जमीन का बैनामा नहीं करने पर दो बेटों पर आरी से हाथ काटने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों बेटों को हिरासत में लिया था, जबकि गांव पहुंचे लोग पीड़ित पर सुलह के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बड़ी उम्मीद लेकर लोग अधिकारियों के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। यदि उनकी शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण नहीं होगा, तो लोगों का विश्वास जिला प्रशासन से उठ जाएगा। इसलिए अधिकारियों को जनता से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। एसपी धवल जायसवाल निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। समाधान दिवस में पुलिस विभाग के तीन शिकायतें दर्ज हुई। इसका मौके पर निस्तारण कर किया गया। इसके अलावा राजस्व विभाग के सात शिकायतें दर्ज हुई। उसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर शेष मामले निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। इस दौरान सुशील शुक्ल, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, संतोष सिंह समेत अन्य सभी पुलिस और राजस्व के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed