फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting with Kanwariyas and driver going to Deoghar NH jammed

Kushinagar News: देवघर जा रहे कांवड़ियों और चालक के साथ मारपीट, एनएच जाम

Mon, 17 Jul 2023 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Mon, 17 Jul 2023 04:36 PM IST
सार

कावड़ यात्री संजय कुमार ने बताया कि कसया के पास पशु लदे पिकअप ने टक्कर मारी थी। पिकअप चालक चार सौ रुपये हर्जाना देकर आगे देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकला। फोरलेन पर लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर से बस पर हमला किया गया, जिसमें चालक सहित 10 यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Fighting with Kanwariyas and driver going to Deoghar NH jammed
सलेमगढ़ टोल प्लाजा के निकट फोरलेन पर हुई मारपीट के बाद विरोध करता कवड़ियों का दल। संवाद

विस्तार

देवघर जा रहे कांवड़ियों के दल के साथ रविवार की शाम करीब 25 लोगों ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर रोककर मारपीट की। बस के शीशे तोड़ दिए। चालक को पीट दिया। कांवड़िए बस से झारखंड के देवघर जा रहे थे। जौनपुर जिले के खेता सराय निवासी बस चालक राजू कुमार ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना से नाराज कांवड़ियों ने करीब 20 मिनट तक एनएच-28 जाम किए रखा। पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर श्रद्धालु रवाना हुए। बस के चालक ने थाने में तहरीर देकर करीब 25 लोगाें पर ईंट-पत्थर चलाने, बस का शीशा तोड़ने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बस पर ईंट-पत्थर नहीं चले हैं। कुछ विवाद हुआ था। बस का शीशा टूट गया था। सभी कांवड़ियों को सकुशल रवाना कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दरोगा की मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवरिया जिले के बरहज से बस से झारखंड जा रहे थे कांवड़िए,

बताया जा रहा है कि रविवार को देवरिया जिले के बरहज से कांवड़ियों का एक दल आरक्षित निजी बस से झारखण्ड स्थित देवघर के लिए जा रहा था। इसी दौरान कसया के पास कांवड़ियों के बस में बिहार की ओर जा रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बस के बगल का शीशा टूट गया। कांवड़ियों के दल ने पिकअप को रोक कर पूछताछ की तो पिकअप सवार अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाग निकले।

जौनपुर जिले के खेता सराय के रहने वाले बस चालक ने बताया कि देर शाम कांवड़ियों को लेकर बस से फोरलेन स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे, तभी पिकअप चालक के साथ मौजूद 25 से अधिक लोगों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बस के अंदर घुसकर यात्रियों से भी मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं और बस के शीशे को क्षति पहुंचाई गई। करीब दस यात्रियों को चोटें आने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के पानी से बाढ़ आई तो गोरखपुर के बांध झेल नहीं पाएंगे, ग्रामीण बोले- मचेगी तबाही

घटना से नाराज कांवड़ियों के दल ने टोल प्लाजा के पास बस रोककर करीब बीस मिनट तक यातायात बाधित किए रखा। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, तरयासुजान के एसएचओ आरके सिंह और तमकुहीराज के एसएचओ नीरज कुमार राय मौके पर पहुंचे। काफ़ी मान-मनौवल और कार्रवाई के आश्वासन के बाद कांवड़ियों का दल माना और यातायात बहाल हो सका।

कावड़ यात्री संजय कुमार ने बताया कि कसया के पास पशु लदे पिकअप ने टक्कर मारी थी। पिकअप चालक चार सौ रुपये हर्जाना देकर आगे देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकला। फोरलेन पर लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर से बस पर हमला किया गया, जिसमें चालक सहित 10 यात्रियों को भी चोटें आई हैं। जब तक आसपास के लोग पहुंचे, हमलावर भाग निकले।

जौनपुर जिले के खेता सराय निवासी बस चालक राजू कुमार ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रात के करीब आठ बजे कवड़ियों का दल बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर प्राप्त वीडियो फुटेज और जानकारी के आधार पर आरोपियों पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed