{"_id":"6af600b22011deebc70a15fd","slug":"labourer-killed-after-being-struck-by-a-train-while-crossing-a-railway-level-crossing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-172178-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
दो बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया, परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव का रहने वाला था भोज पटेल
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव निवासी मजदूर भोज पटेल (45) की बिहार के सिवान में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार रात रेलवे फाटक पार करते समय यह हादसा हुआ। बृहस्पतिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, भोज पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले वह काम के सिलसिले में सिवान गए थे। बुधवार रात करीब 11 बजे काम खत्म करने के बाद वह अपने चार साथियों के साथ कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे फाटक बंद था और ट्रेन आ रही थी। बताया जाता है कि उनके तीन साथी फाटक पार कर गए, लेकिन भोज पटेल की शर्ट फाटक में फंस गई। इससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी उनके साथियों ने परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन सिवान पहुंचे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
भोज पटेल अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।