फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike rider si police dies after being hit by a truck at Kushinagar

कुशीनगर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दरोगा की मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 17 Jul 2023 03:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना।
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jul 2023 03:54 PM IST
सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दरोगा शनिवार की देर शाम बंधू छपरा के पास बाइक सवार तीन लोगों की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं विवेचना के लिए जा रहे थे। ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
bike rider si police dies after being hit by a truck at Kushinagar
सड़क हादसे में मृत दरोगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में पडरौना कोतवाली में तैनात बाइक सवार दरोगा आनंद शंकर सिंह की दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गई। पडरौना-खड्डा रोड पर बंधू छपरा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे हादसा हुआ। इसकी खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छितईपुर गांव के निवासी आनंद शंकर सिंह 1992 बैच के दरोगा थे। इनकी तैनाती पडरौना कोतवाली में थी और हल्का नंबर चार के इंचार्ज थे। शनिवार की देर शाम बंधू छपरा के पास उसी स्थान पर बाइक सवार तीन लोगों की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उस दुर्घटना में मरने वाले बंधू छपरा गांव के तीनों व्यक्तियों की मौत के मामले में विवेचना के लिए सुबह बाइक से अकेले जा रहे थे। गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल के पानी से बाढ़ आई तो गोरखपुर के बांध झेल नहीं पाएंगे, ग्रामीण बोले- मचेगी तबाही

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसकी जानकारी होते ही पत्नी रंजना सिंह विलाप करने लगीं।

बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के साथ दरोगा किराए के मकान में रहते थे। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। दुर्घटना में उनके मौत की जानकारी होने पर शहर के कई लोग कोतवाली पहुंच गए, जो उनके व्यवहार की सराहना कर रहे थे। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दरोगा विवेचना के लिए जा रहे थे। ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed