{"_id":"6af6007015beaed4480dcaad","slug":"three-pathology-centres-running-without-registration-sealed-notices-issued-to-operators-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172186-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना पंजीकरण चल रहे तीन पैथोलॉजी सेंटर सील, संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना पंजीकरण चल रहे तीन पैथोलॉजी सेंटर सील, संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
अवैध पैथोलॉजी सेंटरों की जांच करते तहसीलदार न्यायिक विजय यादव व अन्य।
सीएचसी से 200 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा था अवैध पैथोलॉजी, स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं थी जानकारी
फाजिलनगर में शाम को हुई कार्रवाई से संचालकों में मची खलबली, शटर गिराकर भागे कई संचालक
जोकवा बाजार। फाजिलनगर कस्बे में बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर शाम अभियान चलाया। जांच के दौरान तीन पैथोलॉजी सेंटरों पर पंजीकरण से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने तीनों सेंटरों को सील कर दिया। संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है।
तहसील प्रशासन को काफी समय से फाजिलनगर कस्बे में बिना वैध दस्तावेज के पैथोलॉजी सेंटर संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट ने जांच टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को तहसीलदार न्यायिक विजय यादव और हल्का लेखपाल नंदलाल पाठक की टीम ने कस्बे में संचालित पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। इस दौरान स्पर्श पैथोलॉजी, आरपी पैथ और अपोलो पैथोलॉजी में पंजीकरण से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने तीनों केंद्रों को सील कर दिया।
विज्ञापन
जांच की भनक लगते ही कस्बे में संचालित कई अन्य पैथोलॉजी सेंटरों के संचालक शटर गिराकर मौके से चले गए। इससे क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जांच केंद्रों को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
वर्जन
स्वास्थ्य सेवाएं आमजन से सीधे जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं हैं। लोगों से मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच और कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में किसी भी दशा में अवैध जांच केंद्र संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।
जी. अक्षय दीपक, जॉइंट मजिस्ट्रेट, कसया