फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kasya defeated Tamkuhi Raj to reach the semi-finals.

Kushinagar News: तमकुहीराज को हराकर कसया सेमीफाइनल में

Thu, 15 Jan 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kasya defeated Tamkuhi Raj to reach the semi-finals.
सपहा। अवधकिशोर सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को साखोपार स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में निलेश कसया और तमकुहीराज की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निलेश कसया की टीम ने तमकुहीराज को 38 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निलेश कसया की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। राहुल गौड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 33 गेंदों पर 62 रन बनाए। उनके चौकों-छक्कों पर दर्शकों में खासा उत्साह दिखा। अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमकुहीराज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। निलेश कसया के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट झटके। तमकुहीराज की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 145 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 38 रन पीछे रह गई। इस तरह निलेश कसया की टीम ने मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी करने वाले राहुल गौड़ को दिया गया। अब तक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लखनऊ, निलेश कसया और आजमगढ़ की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिससे आगे के मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि इंजीनियर यशवंत सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हाथ मिलाते हुए मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं दूसरी पाली में परफेक्ट ऐकेडमी साखोपार व गोपाल गंज की टीम के बीच मुकाबला हुआ।

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परफेक्ट ऐकेडमी की टीम ने बीस ओवर मे 229रन बनाया जबाब मे उतरी गोपालगंज की टीम ने130रन बनाकर आउट हो गई इस तरह चार टीमे सेमीफाईनल मे पहुची है जिसमे पहला मुकाबला कल गुरूवार को सुबह की पाली मे परफेक्ट ऐकेडमी साखोपार व आजमगढ के बीच होगा तो वह दूसरा सेमीफाईनल मुकाबला लखनऊ व निलेश कसया के बीच खेला जायेगा जो टीम जितेगी वोसीधे फाइनल में शुक्रवार को खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed