फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Karamaha Math will be beautified with five crores

Kushinagar News: पांच करोड़ से करमहा मठ का होगा सुंदरीकरण

Fri, 04 Oct 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Karamaha Math will be beautified with five crores
हाटा। हाटा के वार्ड संख्या तीन में करमहा मठ के पर्यटन विकास के लिए संदरीकरण परियोजना के तहत पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। विधायक मोहन वर्मा और की पहल पर स्वीकृत हुई इस परियोजना का बृहस्पतिवार की शाम साढे तीन बजे सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक मोहन वर्मा में शिलान्यास किया। इस परियोजना में करमहा मठ के ऐतिहासिक तालाब और मंदिर का सुंदरीकरण और चहारदीवारी सहित अन्य कई कार्य होने हैं।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक सिद्धपीठ है। काफी दिनों से यह मंदिर जर्जर अवस्था में है। प्रदेश की योगी सरकार ने इसकी ऐतिहासिक महत्ता को बरकरार रखने के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये अवमुक्त किया है। परियोजना के पूर्ण हो जाने के बाद एक तरफ जहां मंदिर का भव्य स्वरूप बनेगा वही पर्यटन बढ़ने से विकास के साथ रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि इस मंदिर की चर्चा और यहा के चमत्कार की चर्चा आज भी बुजुर्गों से सुनी जाती है। कभी यह मठ अपनी गौरवशाली परंपरा के लिए जाना जाता था। मंदिर परिसर में एक महीने तक चलने वाला मेले को क्षेत्र के लोग आज भी याद करते है। विधायक ने कहा कि इस पीठ के गौरव को वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने पर्याप्त धन की व्यवस्था की है। आज जिन परियोजनाओं को शिलान्यास हुआ है उसके पूरा होने के बाद यह पर्यटक स्थल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, रामबचन सिंह, सभासद विजय कुमार उर्फ राजू बरनवाल, हरिनाथ सिंह, फणींद्र मिश्रा, मनीष कुमार रुंगटा, आनंद वर्मा, अग्निवेश मणि, संजय पांडेय, चंदशेखर सिंह, बैजनाथ सिंह, प्रतीक वर्नवाल, राजकुमार, राजन गोंड, धीरज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed