{"_id":"5749de014f1c1b4407691d8d","slug":"kaptanganj-station-performed-in-certain-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज थाने मेें महिलाओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज थाने मेें महिलाओं ने प्रदर्शन किया
कुशीनगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को कप्तानगंज थाने पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। कच्ची शराब के कारोबार पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग को लेकर शनिवार को महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को कप्तानगंज थाने पर प्रदर्शन किया।
आंदोलन कर रही महिलाओं ने पुलिस पर धन उगाही और शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय जाकर डीएम-एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
पूर्वांचल सेवा समिति और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला चौधरी की अगुवाई में महिलाओं की भीड़ शनिवार को कच्ची शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए कप्तानगंज थाने पर पहुंची।
विज्ञापन
महिलाओं ने थाना परिसर में सभा शुरू कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए धर्मा देवी ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं ने कच्ची शराब के कारोबार को बंद कराने के लिए आंदोलन चला रखा है। जिलाध्यक्ष शीला चौधरी ने कहा कि कई बार कारोबारियों और महिलाओं के बीच संघर्ष भी हुआ है, लेकिन पुलिस इस मामले में महिलाओं की बजाय कारोबारियों का साथ दे रही है।
सभा के बाद महिलाएं एसओ कक्ष के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगीं। वहां एसआई शंभू सिंह ने आंदोलनकारी महिलाओं से ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान माला, द्रौपदी, राका, सुभागी, रीता, मोहरा, शशिकला, उर्मिला, यशोदा, सरस्वती, चंद्रावती, मीना, सीता, पूजा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।