{"_id":"658489f11a6b73fec70899b7","slug":"jhanvis-project-got-award-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9718-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जाह्नवी के प्रोजेक्ट को मिला अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जाह्नवी के प्रोजेक्ट को मिला अवार्ड
Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के मुन्ना कॉलोनी निवासी कार्तिकेय सिंह की पुत्री जाह्नवी सिंह ने केंद्र सरकार को क्वालिटी असेसमेंट ऑफ मेडिकल बुक्स प्रोजेक्ट भेजा था। केंद्र सरकार ने उनके प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
जाह्नवी ने बताया कि उनके प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगी। इसका उपयोग चिकित्सा पुस्तकों की गुणवत्ता के मूल्यांकन में किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसमें आयुष मंत्रालय की तरफ से मिलने वाली सभी पुस्तकों का विवरण आसानी से मिल सकेगा। इसके अलावा पुस्तकों के लेखक के अलावा विद्यार्थी भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध पुस्तकों का मूल्यांकन कर सकेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर दादा डॉ. प्रेमचंद्र सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, चेयरमैन विनय जायसवाल, मनीष जायसवाल, आनंद मिश्र, विशाल शुक्ल आदि ने बधाई दी है।