फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewelery worth five lakhs was stolen on the pretext of cleaning it

Kushinagar News: साफ करने का झांसा देकर उड़ा दिए पांच लाख के जेवर

Thu, 29 Feb 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth five lakhs was stolen on the pretext of cleaning it
सुकरौली। सोने और चांदी के जेवर की सफाई का झांसा देकर करीब पांच लाख का जेवर मंगलवार को दो जालसाज लेकर चंपत हो गए। कुछ देर बाद गहना बदलने का शक हुआ तो महिला ने अपने पति को जानकारी दी। घर पहुंचा पति पत्नी को रोता देख परेशान हो गया और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस से सीसी टीवी फुटेज की मदद से जालसाज की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन


सुकरौली बाजार कस्बा के वार्ड नंबर दो रामजानकी नगर निवासी छोटेलाल शास्त्री की पत्नी घर पर अकेली थी। दोपहर में दो युवक पहुंचे और अपनी बातों में महिला को फंसा लिए। दोनों युवक महिला से जेवर का साफ करने वाला बताया। जेवर की सफाई युवकों के झांसे में आई महिला अपना जेवर लाकर सफाई के लिए दे दिया। सफाई के दौरान जेवर बदलकर जालसाज चले गए। इसके एवज में महिला से कुछ रुपये भी जालसाज लिए। युवकों के जाने के कुछ देर बाद महिला को जेवर बदले जाने की जानकारी हुई। किसी काम से बाजार गए पति को इसकी जानकारी फोन कर दी। पीड़ित के अनुसार सोने की तीन अंगूठी, झाला,गले की चैन समेत करीब पांच लाख रुपये का जेवर लेकर भाग निकले, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की जांच में घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों जालसाज जाते हुए दिखे हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जालसाज सीसी टीवी फुटेज में जाते हुए दिखे हैं।
विज्ञापन









--
उचक्कों के पकड़े जाने की सूचना पर लोग पहुंचे पुलिस चौकी



सुकरौली। बुधवार को सुकरौली कस्बे में गहने की सफाई के नाम पर पांच लाख के गहने लेकर फरार होने वाले उचक्के को पकड़े जाने और पुलिस को लेकर जाने की सूचना कस्बे में किसी ने फैला दिया।नगर के चेयरमैन राजनेती कश्यप के साथ कई लोग चौकी पर पहुंच गए। इस घटना के बाद कस्बे में अफरा तफरी मची रही।चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया कि एक दूसरे मामले में एक युवक को पुलिस पकड़कर लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed