{"_id":"6668a9a0da98224e7204c386","slug":"jewelery-and-cash-kept-for-daughters-wedding-stolen-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118155-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेटी की शादी के लिए रखा आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेटी की शादी के लिए रखा आभूषण और नकदी चोरी
Wed, 12 Jun 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। तुर्कपट्टी क्षेत्र के गांव भेलया में चार जून की रात दो बजे चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण समेत नकदी की चोरी की है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
सुनैना देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि घटना की रात वह खाना खाने के बाद घर का ताला बंदकर बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई। रात करीब दो बजे चोरों ने दरवाजे के ताला तोड़कर घर में रखे छह सोने-चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये नकदी की चोरी की। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। महिला ने बताया कि वह गहना व नकदी अपनी बेटी की शादी के लिए रखी थी।