फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jarar's team becomes champion in Kabaddi by defeating Maghi Kothilwa

Kushinagar News: माघी कोठिलवा को हरा कबड्डी में चैंपियन बनी जरार की टीम

Sat, 23 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Jarar's team becomes champion in Kabaddi by defeating Maghi Kothilwa
हिरनही मिनी स्टेडियम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
मंसाछापर। खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी में जरार की टीम ने माघी कोठिलवा को हराकर चैंपियन बन गई। एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन विशुनपुरा ब्लॉक के हिरनही स्थित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मिनी स्टेडियम में किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर की कई टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग दल विभाग की तरफ से आयोजित खुली प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 व 1600 मीटर की बालिका वर्ग जूनियर की दौड़ हुई। इसमें सपना चौहान, काजल व आशियाना क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेता रहीं। वहीं 400 मीटर की सीनियर वर्ग की दौड़ में गांगुली कुमार प्रथम और सब जूनियर में अफरोज अंसारी प्रथम रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाल में हिरनही को हराकर विशुनपुरा विजेता बना। वहीं सब जूनियर वर्ग में पर्वत छपरा विजयी बना। उसने हिरनही मधुबनी टोला को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतियोगिता मैच का शुभारंभ कराने पहुंचे बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले खेल मैदान नहीं थे। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखर नहीं पाती थी। प्रदेश सरकार की पहल पर खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयचंद कुशवाहा, पीआरडी के बीओ आदर्श नायक, डीओ अभय पांडेय, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक विशुनपुरा शाहिद अनवर, अजय कुशवाहा, मनोज चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed