{"_id":"59e4f5eb4f1c1baf678b6119","slug":"jama-jham-the-entire-town-is-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"3. जाम का झाम, पूरा शहर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3. जाम का झाम, पूरा शहर परेशान
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे रहे लाोग
- फोटो : कुश्ाीनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर में धनतेरस और दीपावली त्योहार के चलते लोगों की चहल कदमी बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से लेकर देर शाम तक नगर के छावनी से लगायत तिलक चौक तक जाम लगा रहा। जाम से पूरे नगर के लोग परेशान दिखे। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जाम से दो चार होना पड़ा। शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने से बाइक व चार पहिया वाहन भी जाम बढ़ाते रहे। यातायात टीम और कोतवाली पुलिस जाम को समाप्त कराने में लगी रही।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह 10 बजे से नगर में लोगों की आवक बढ़ने लगी थी। छावनी से लेकर तिलक चौक तक रह रहकर जाम लगने लगा। छावनी तहसील गेट पर ट्रकों व बसों के जाम के चलते बहुत दिक्कत हुई।धर्मशाला रोड पर भी कमोवेश यही स्थिति देखने को मिली। यहां भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने लगे दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चलते पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जाम से जूझना पड़ा। बैंक रोड, मेन बाजार, साहबगंज और रामकोला रोड पर जाम देखने को मिला। हालांकि कोतवाल डॉक्टर विनय प्रकाश राय व पुलिस के जवान नगर में भ्रमण कर जाम को खाली कराते रहे।
विज्ञापन
सुभाष चौक से लेकर तिलक चौक तक सर्वाधिक स्थिति खराब रही। सबसे खराब स्थित रेलवे क्रासिंग पर देखने को मिली। यहां ट्रेन के आने के बाद रेलवे क्रासिंग बंद होते ही काफी संख्या में वाहनों की लाइन लग गई। इस जाम में फंसे कुछ लोगों की आपस में तू-तू मैं-मैं भी होने लगी। किसी तरह कोतवाली पुलिस के जवान यहां पहुंच कर लोगों का शांत कराए और चार पहिया वाहनों को कॉलेज तिराहे की ओर मोड़ कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन