{"_id":"64a5b70e2c5a5c3c64090695","slug":"jam-after-beaten-a-person-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-967-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट में घायल व्यक्ति को चारपाई पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट में घायल व्यक्ति को चारपाई पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम
Thu, 06 Jul 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव में घायल व्यक्ति को सड़क पर रख कर सड़क जाम किए लोग।संवाद
फोटो है।
जमीन के विवाद में डाॅयल 100 पुलिस के सामने हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खास गांव में बुधवार की सुबह नौ बजे खेत पर कब्जा करने को लेकर एक पक्ष ने डाॅयल 100 पुलिस के सामने ही एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। इससे नाराज परिजन और गांव के लोगों ने घायल व्यक्ति को चारपाई पर रखकर दुदही-बांसगांव मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पर सीओ की अगुवाई में पहुंची चार थानाें की पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद घायल व्यक्ति को दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बांसगांव खास निवासी विश्वनाथ गुप्ता व गांव के सिकंदर के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह एक पक्ष डाॅयल 100 पुलिस बुलाकर खेत पर कब्जा करने लगा। इसकी जानकारी होने पर रतन व हरेश वहां विरोध करने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों के सामने ही एक पक्ष के लोगों ने रतन व हरेश के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें रतन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पहुंचे परिजन और गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए रतन को चारपाई पर रखकर दुदही-बांसगांव मार्ग जाम कर दिया। आरोप है कि एक दिन पहले भी इस मामले में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की।
सूचना पर पहुंचे सीओ जिंतेंद्र सिंह कालरा, सेवरही, तमकुहीराज, बरवापट्टी व विशुनपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराते हुए सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद घायल व्यक्ति को दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में विशुनपुरा एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मारपीट और सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।