{"_id":"663aa4387c0e5c2b740020e4","slug":"jal-shakti-ministers-plane-did-not-land-due-to-bad-weather-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116518-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मौसम की खराबी से नहीं उतरा जलशक्ति मंत्री का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मौसम की खराबी से नहीं उतरा जलशक्ति मंत्री का विमान
Wed, 08 May 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
कसया। मौसम खराब होने से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का चार्टर प्लेन कुशीनगर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। वे पडरौना में आयोजित जनसभा एवं नामांकन की प्रक्रिया में शामिल होने वाले थे।
कुशीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के नामांकन और जनसभा को संबोधित करने के लिए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चार्टर प्लेन से लखनऊ से कुशीनगर एयरपोर्ट पर आने वाले थे। मंगलवार को जलशक्ति मंत्री का चार्टर प्लेन के लखनऊ एयरपोर्ट पर टेकऑफ हो गया था। लेकिन अचानक मौसम खराब होने की वजह से कुशीनगर एयरपोर्ट विजिबिलिटी नहीं मिलने से उनकी फ्लाइट यहां नहीं उतर सकी। प्रभारी एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रणेश राय ने बताया कि मौसम खराब होने से उनका विमान यहां नहीं उतर सका।