फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jackal attacks farmers and laborers returning from the fields; 16 injured

Kushinagar News: खेत से लौट रहे किसानों, मजदूरों पर सियार का हमला, 16 घायल

Sun, 25 Oct 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jackal attacks farmers and laborers returning from the fields; 16 injured
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर बंजरिया और सेमरा के सरेह में शुक्रवार की शाम सियार ने 16 ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर घायलों को रैबीज का टीका उपलब्ध न होने के कारण मेडिकल कॉलेज पडरौना भेजा गया। गांव वालों ने सियार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

रायपुर बंजरिया और सेमरा के सरेह में किसान और मजदूर दिनभर खेतों में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी गन्ने के खेत से निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया। किसानों ने हंसिया और खुरपी से बचाव करने का प्रयास किया लेकिन सियार ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को देखकर सियार गन्ने के खेत में छिप गया। घायलों में संगीता, मुफिर, माया देवी, हसीना खातून, सना खातून, याकूब, सुधीर, खुशबू, रहमतुन, विंध्याचल और शांति देवी शामिल हैं। ये सभी 16 लोग रायपुर बंजरिया और देवतहा गांव के निवासी हैं। बाद में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने सियार को लाठी से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर सियार को मारकर फेंक दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम रात से ही गांव में कैंप कर रही है। खड्डा रेंज के उप वन कार्यालय खैरटिया के प्रभारी बीएन मौर्या ने बताया कि एक पागल सियार ने 16 ग्रामीणों को घायल किया था। वन विभाग की टीम गांव में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed