फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Israel-Palestine war is impacting the world, India is not untouched: Brigadier Govind Mishra

विश्व पर पड़ रहा इस्राइल-फलस्तीन युद्ध का असर, भारत अछूता नहीं : ब्रिगेडियर गोविंद मिश्र

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Israel-Palestine war is impacting the world, India is not untouched: Brigadier Govind Mishra
- बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के गोरक्ष प्रांत का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के भंते सभागार में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के गोरक्ष प्रांत का वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसमें पूर्व सैनिकों काे सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस्राइल व फलस्तीन युद्ध का असर विश्व पर पड़ रहा है। इससे भारत भी अछूता नहीं है।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर गोविंद मिश्र ने कहा कि राष्ट्र विरोधी संदेश सोशल मीडिया से पोस्ट न करें। उन संदेशों पर गौर न करें। किसी अफवाहों पर ध्यान न दें। ये संदेश ध्यान को भटकाने के लिए आते हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद 25 साल पुराना संगठन है। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों व सदस्यों से संगठन को मजबूत करने का अनुरोध किया। सम्मेलन को बुद्ध पीजी कॉलेज प्रबंध समिति सचिव वीरेंद्र सिंह आहलूवालिया, परिषद के उत्तर प्रदेश संगठन सचिव आनंद टंडन आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कर्नल एसपी सिंह व संचालन प्रांतीय महासचिव कर्नल रामाश्रय मिश्र ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान संगठन के सचिव कैप्टन भाष्कर पांडेय, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर नित्यानंद तिवारी, संगठन मंत्री एमपीओ (नेवी) शशिभूषण शर्मा, विंग कमांडर पीडी शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनका हुआ सम्मान

सोनाली देवी, सीमा मिश्रा, बहुला देवी, नायक राम सूरत पांडेय, प्रभावती देवी, सूबेदार सुरेश चंद पांडेय, शांति देवी, यदुनंदन मिश्र आदि को चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed