{"_id":"6909006aae5ded46fc0f0241","slug":"investigations-reveal-vicky-is-a-liner-intensifies-investigation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148296-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच में लाइनर निकला विक्की, छानबीन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच में लाइनर निकला विक्की, छानबीन तेज
Tue, 04 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जीएसटी टीम पर शनिवार रात को हमला करने वाला युवक जांच में लाइनर निकला। वह ट्रक चालक की सूचना पर पहुंचा और मैनेजर का प्रयास करने लगा। बात नहीं बनी तो जीएसटी टीम से उलझ गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
कसया थाना क्षेत्र के जीटी तिराहे पर शनिवार की रात सहायक आयुक्त (राज्य कर विभाग) की सचल टीम दीपेंद्र सोनकर के साथ मालवाहक वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक को टीम ने जांच के लिए रोका। ट्रक चालक विक्की श्रीवास्तव को फोन कर बुला लिया। मौके पर आया विक्की धौंस जमाते हुए टीम से उलझ गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
इस मामले में विक्की पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा विक्की मूल रूप से कुशीनगर जिले का रहने वाला नहीं है। वह कसया थाना क्षेत्र में मकान बनवाकर रहता है। वह पहले हाईवे के किनारे ढाबा चलता था, ढाबा बंद होने के बाद हाईवे पर लाइनर का काम करता है।
विज्ञापन
जीएसटी चोरी कर माल लेकर जाने वाले मालवाहनों को जिले से पार कराने के लिए इस गैंग के सदस्य ठेका लेते हैं, कोई रोकता है तो चालक के फोन करने पर इस गिरोह का कोई सदस्य पहुंच जाता है और मामले को मैनेज करते हैं। विक्की को जेल भेजने के बाद पुलिस हाईवे पर सक्रिय गिरोह के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है।