{"_id":"6b05e9ad8f2b07f0dd092387","slug":"instructions-issued-for-action-regarding-the-collapse-of-a-flyover-cap-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-173027-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फ्लाईओवर की कैप टूटने के मामले में कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फ्लाईओवर की कैप टूटने के मामले में कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
हाटा। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पिलर का कैप टूटने के मामले में निर्माण एजेंसी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घटना को लेकर सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक मोहन वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए थे।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
सांसद और विधायक की शिकायत का केंद्रीय मंत्री ने संज्ञान लिया है। नितिन गडकरी ने सांसद विजय कुमार दुबे को भेजे जवाबी पत्र में बताया है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
केंद्रीय मंत्री का जवाबी पत्र सार्वजनिक होने के बाद फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब संबंधित अधिकारियों की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शिकायत के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई में निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय हो सकती है।