{"_id":"65a5b05f9e7dba76630446c4","slug":"instructions-for-special-vigilance-on-bihar-border-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11043-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार सीमा पर विशेष सतर्कता के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार सीमा पर विशेष सतर्कता के निर्देश
Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एसपी ने यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
सोमवार की शाम करीब चार बजे एसपी धवल जायसवाल ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बार्डर स्थित समउर बाजार पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने यूपी बिहार सीमा क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इसको लेकर बार्डर पर विशेष सतर्कता बरतनी है। कोई भी व्यक्ति हथियारों के साथ जिले की सीमा में प्रवेश न करे। इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने पुलिस को पशु तस्करी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने क्षेत्र डिबनी बंजरवा, गंगुआ बाजार, नैनुपहरु आदि बार्डर क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान तमकुही सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, तमकुहीराज एसओ अतुल श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज समउर राजेश कुमार गौतम, कांस्टेबल उमाशंकर चौधरी, सफदर अली, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।