फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for filing a case body

संस्था पर केस दर्ज कराने के निर्देश

Mon, 08 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएम लोकेश एम ने सोमवार को शासन की उच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। इसमें 15 विभागों की प्रगति ‘डी’ श्रेणी और छह विभागों की प्रगति ‘सी’ श्रेणी में होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


डीएम ने चेतावनी दी कि तय समय में विकास कार्यों का लक्ष्य पूरा नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सोमवार को विकास भवन के सभागार में डीएम सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जनपद में वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के लोहिया ग्रामों में हुए समग्र विकास कार्यक्रमों की मासिक प्रगति की समीक्षा की गई। सपहां के सीएचसी में आवंटित धन के सापेक्ष कार्य कम मिला।
विज्ञापन



डीएम ने एक्सईएन को जांच कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ओवरहेड टैंकों के निर्माण में सुस्ती तथा इंडिया मार्क टू हैंडपंपों को लगाने तथा रीबोर में गड़बड़ी की शिकायतों पर डीएम ने जलनिगम के एक्सईएन से पूछताछ की। टीटीएसपी के कार्य में शिथिलता पर उन्होंने विद्युत विभाग के एक्सईएन से भी पूछताछ की, जिस पर उन्होंने विद्युतीकरण के लिए लगी केबल और उपकरण चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने एक्सईएन विद्युत संजय सिंह को चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण न होने पर डीपीओ को कार्यदायी संस्था के विरुद्ध एफआईआर कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सौर ऊर्जा से जुड़े कार्यों को कराने, आईटीआई के छात्रों को परिचय पत्र देने का निर्देश दिया। इसी तरह अन्य विभागों में लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed