फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   injured person death

Kushinagar News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Sat, 13 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
injured person death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दीउलिहा मनिया छपरा गांव निवासी मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की पत्नी ने अपने ही दो बेटों पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रामकोला पुलिस को दी गई तहरीर में मनिया छपरा निवासी सरस्वती देवी ने कहा कि वह और उनके पति लालजी (60) अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं। अन्य दो बेटे अलग रहते हैं। बीते सात मई को जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान अलग रह रहे दोनों बेटों ने पति लालजी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान 11 मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ एके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed