फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   injured eight of the same family injured in a temppo

टेंपो पलटने से एक ही परिवार के आठ घायल

Sat, 17 Feb 2018 12:14 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 17 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
injured eight of the same family injured in a temppo
सीएससी में भर्ती। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सेमरा गांव के समीप बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार आठ लोग घायल हो गए। एक ही परिवार से संबंधित ये सभी लोग शादी के लिए सामान खरीदने कप्तानगंज आ रहे थे। कप्तानगंज सीएचसी में इलाज के बाद तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी छह लोगों को दोपहर बाद हालत सुधरने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया निवासी 42 वर्षीय उमेश, 60 वर्षीय मधुबन, 45 वर्षीय मुरारी, 47 वर्षीया कोइली देवी, 40 वर्षीया जानकी देवी, 56 वर्षीय बरसाती, 45 वर्षीय धर्मदेव और 42 वर्षीय मंजू देवी सुबह करीब 11 बजे अपने गांव से एक टेंपो से कप्तानगंज कस्बे में शादी के लिए सामान की खरीदारी करने आ रहे थे। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सेमरा गांव के पास अचानक दो मोटर साइकिलें सामने आ गईं। हादसा बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कप्तानगंज एसओ श्यामलाल भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रूपेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि घायलों में उमेश, मधुबन और मुरारी की चोट गंभीर थी। इन तीनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। शेष सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed