{"_id":"69b860234162626b7b00c204","slug":"information-provided-on-integrating-out-of-school-children-into-the-mainstream-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156489-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आउट आफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आउट आफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दी जानकारी
Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
दुदही। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शारदा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बीआरसी सभागार में नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। इसमें स्कूल से बाहर रह गए 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि शारदा कार्यक्रम का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित करना है। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरुणेंद्र राय ने कहा कि शिक्षकों की सक्रिय भूमिका से ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने में सफलता मिलेगी। एआरपी एसएसटी राहुल सिंह, गणित धर्मेंद्र यादव, विज्ञान संतोष कुमार, अंग्रेजी राहुल कुमार सिंह व हिंदी आमोद उपाध्याय ने शिक्षकों को शारदा मॉड्यूल के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन, सर्वेक्षण व विशेष मॉड्यूल के माध्यम से उन्हें सामान्य बच्चों के शैक्षिक स्तर तक पहुंचाने की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान मंत्री रामनिवास जायसवाल, योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, व्यास मिश्र, ज्ञानप्रकाश पांडेय, रजनीश मिश्र, आरती गुप्ता, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।