फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Increase time of renewal

नवीनीकरण का समय बढ़ाया जाए

Mon, 18 Apr 2016 12:02 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 18 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Increase time of renewal
राज्यमंत्री से मिले एड्स नियंत्रण कर्मचारी कल्याण समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज तिवारी की अगुवाई में संगठन से जुड़े लोग रविवार को राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह से उनके आवास पर मिले। इन लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने नवीनीकरण की समयावधि बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के साथ डॉ. अजीतनाथ तिवारी, डॉ. मनोरम सिंह, आशीष सिंह, उपेंद्र तिवारी, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता, माधुरी तिवारी, गौतम शर्मा, सिद्धार्थ राय सहित 26 जिलों के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह से देवरिया बाबू स्थित उनके आवास पर मिले। इस संगठन के लोगों की मांग थी कि एचआईवी और एड्स नियंत्रण से जुड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नवीनीकरण की समयावधि 45 दिन से बढ़ाकर एक वर्ष कराई जाए, पूर्व की भांति मूल वेतन में 1250 रुपये की वार्षिक वृद्धि को लागू किया जाए और जिन छह कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है, उन्हें बहाल किया जाए।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि तीन दिन बाद लखनऊ पहुंचें। वहां प्रमुख सचिव और पीडी से मिलकर उनकी बात रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed