{"_id":"6a69045b9eea7d7aae0becdc","slug":"inauguration-of-two-cc-roads-constructed-at-a-cost-of-34-lakh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164697-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 34 लाख की लागत से बनी दो सीसी सड़क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 34 लाख की लागत से बनी दो सीसी सड़क का लोकार्पण
Wed, 29 Jul 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
कसया। बैजनाथपुर और रामबर गांव में दो सीसी सड़कों को निर्माण कार्य पूरा हो गया। करीब 34 लाख की लागत से बनी दोनों सड़कों के निर्माण के लिए गांव वाले काफी दिनों से मांग कर रहे थे। मंगलवार को विधायक पीएन पाठक ने इसका लोकार्पण किया।
बैजनाथपुर गांव में करीब 19 लाख रुपये की लागत से और रामबर गांव में करीब 15 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण हुआ है। दोनों सड़कों के निर्माण होने से करीब दस हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इस सड़क के लिए काफी दिनों से गांव वाले जनप्रतिनिधियों के अलावा अफसरों को शिकायती पत्र देकर मांग कर रहे थे। विधायक पीएन पाठक ने लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा कि विधानसभा क्षेत्र का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट समेत बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उनका कहना था कि कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा और सरकार की।जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान रूपेश तिवारी, जेई पीएन मिश्रा, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, शेर सिंह, राजन सिंह, चंदगी मल्ल, अनिल सिंह, सूर्यनाथ यादव, राकेश यादव, अमरजीत कुशवाहा, आद्या पांडेय सहित ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।