फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the tiebreaker, Belthara defeated Siwan 5-4.

Kushinagar News: टाईब्रेकर में बेल्थरा ने सिवान को 5-4 से हराया

Fri, 16 Jan 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
In the tiebreaker, Belthara defeated Siwan 5-4.
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज स्थित फतेह मेमोरियल इंटर काॅलेज के खेल परिसर में आयोजित 32वीं राजा इंद्रजीत प्रताप शाही ऑल इंडिया मैत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सिवान व बेल्थरा बलिया के बीच हुए मुकाबले में टाईब्रेकर से हारजीत का निर्णय हुआ, जिसमें बेल्थरा बलिया की टीम ने सिवान को 5-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तमकुही स्टेट के रोहित प्रताप शाही और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। खेल के शुरुआत से ही दोनों ही खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ी एक दूसरे पर आक्रामक रहे।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इसके बाद आयोजकों ने मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर से कराने का निर्णय लिया। इसमें बेल्थरा बलिया की टीम 5-4 से विजेता रही। प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला शुक्रवार को कश्मीर और झारखंड के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed