फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in Shahpur gandak flood

ंडक नदी ने काटी खेती

Mon, 24 Aug 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
in Shahpur gandak flood
शाहपुर के सामने फसल लगे खेतों को काट रही गंडक
विज्ञापन

नदी ने काट दी करीब 600 एकड़ खेती की जमीन, किसानों का बढ़ा संकट
खड्डा क्षेत्र में गंडक नदी कर रही है कटान
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा ( कुशीनगर)। तहसील क्षेत्र के शाहपुर गांव में लगभग 600 एकड़ फसल लगी जमीन कट गंडक नदी में समा चुकी है। कटान के चलते 300 पट्टेदारों सहित करीब 500किसानों के सामने संकट छा गया है। नदी की धारा में परिवर्तन के चलते होने वाले इस कटान को किसान चुपचाप देखने को मजबूर हैं।
गंडक नदी के दूसरे तरफ बसे शाहपुर गांव निवासी हरी, रमाकांत, लोहा महतो, रामबेलास, बेनी, जगंली, विकाऊ, संतोष राय, ध्रूप, नथुनी, नन्दा, अलख, भोरिक, अनीता, विजेश्ववर, सुनीरती, श्रीकांत, रामजी, कुमारी , नारायण, सोनिया, परसाद, रामगति, प्रकाश आदि किसानों ने बताया कि गंडक नदी के किनारे स्थित खेतों में गन्ना व धान की फसल लगी थी। बैंक व साहूकारों से कर्ज लेकर बोई गई फसल से बहुत उम्मीद थी लेकिन नदी ने एक झटके में ही फसल समेत खेतों को अपने में मिला लिया। अब तक लगभग 600 एकड़ जमीन व नदी में कटकर विलीन हो चुकी है। नदी तेज से आबादी की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन

यहां के किसान व पूर्व प्रधान हरी व रमाकांत, अशर्फी, रामकिशुन, विग्गू, मिनिरका आदि बताते हैं कि लगभग चार दशक पहले शाहपुर, विंध्याचलपुर, टेंगरहा जोत, खांव टोला, चुड़िहरवा टोला आदि को मिलाकर लगभग 3300 एकड़ का रकबा था। लेकिन गंडक नदी की कटान के चलते सब कुछ बर्बाद हो गया। तत्कालीन जिला प्रशासन ने शाहपुर गांव को विस्थापित कर नदी के दाईं तरफ लक्ष्मीपुर पड़रहवा के पास बसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed