फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In MNREGA, somewhere more work was done than the target, many blocks were lax

Kushinagar News: सप्ताहिक प्लान की खबर

Thu, 19 Jan 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
In MNREGA, somewhere more work was done than the target, many blocks were lax
मनरेगा में कहीं लक्ष्य के सापेक्ष तो कहीं अधिक कार्य हुए, कई ब्लॉक फिसड्डी
विज्ञापन

फाजिलनगर, दुदही, हाटा, तमकुहीराज और सेवरही लक्ष्य से भटके
पडरौना। जनपद में मनरेगा योजना के तहत काम कराने में मिले लक्ष्य के अनुसार सात ब्लॉकों में अधिक कार्य कराए गए हैं, तो वहीं सात ब्लॉक फिसड्डी हैं। जिले में वर्ष 2022 में 49,00765 मानव दिवस सृजित किए गए थे। इसके सापेक्ष 45,47,460 कार्य सृजित किए गए हैं। इसमें ब्लॉकवार फाजिलनगर, दुदही, हाटा, तमकुहीराज और सेवरही अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। विशुनपुरा, कप्तानगंज, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, मोतीचक कसया अपने लक्ष्य से आगे निकल गए हैं।
जनपद में मनरेगा के तहत 6,73,000 जॉब कार्ड धारक हैं, जिनमें 3,19,000 एक्टिव जॉब कार्डधारक हैं। शासन की मंशा है कि मनरेगा जॉब कार्डधारकों को साल में सौ दिन का काम दिया जाए। इसके लिए शासन स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारी लगातार निर्देश देते हैं, लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इस वजह से सात ब्लॉकों में सौ दिन काम देने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। लक्ष्य के सापेक्ष कम मानव दिवस सृजित होने से मजदूरों के पलायन की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ब्लॉक स्तर पर जॉब कार्ड सत्यापन में भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

कार्य कराने में फाजिलनगर ब्लॉक पीछे
जनपद में 14 ब्लॉक हैं। इनमें कार्य कराने में सबसे पीछे फाजिलनगर ब्लॉक है। इस ब्लॉक को वर्ष 2022 में 39,0889 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 240561 कार्य सृजित किए गए हैं। इसका प्रतिशत 65.25 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनपुरा में लक्ष्य से 64 हजार से अधिक हुआ कार्य
विशुनपुरा ब्लॉक को 395775 मानव दिवस कार्य करने का लक्ष्य दिया गया था। इस ब्लॉक में 460734 कार्य सृजित किए गए। इसका प्रतिशत 123.48 है।
मनरेगा मजदूरों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य देने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले में जो ब्लॉक लक्ष्य के सापेक्ष कार्य सृजित नहीं किए हैं। उन्हें अधिक कार्य के लिए निर्देशित किया गया है।
राकेश, डीसी मनरेगा कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed