Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Kaliyuga, chanting the name of God will help you cross the ocean of existence.

Kushinagar News: कलयुग में भगवान का नाम लेने से भवसागर पार हो जाएंगे

Wed, 18 Feb 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
In Kaliyuga, chanting the name of God will help you cross the ocean of existence.
जौरा बाजार। क्षेत्र के जौरा बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सोमवार सायंकाल चित्रकूट धाम से आए आचार्य सुबोध कांत कपिल ने श्रद्धालुओं को नाम स्मरण की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में केवल भगवान का नाम ही आधार है। नाम पकड़ लेंगे तो भवसागर पार हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान का नाम और जिह्वा दोनों सहज उपलब्ध हैं।फिर भी यदि मनुष्य नाम का स्मरण नहीं करता तो यह सबसे बड़ा आश्चर्य है। श्रीमद्भागवत का सार भगवान का नाम है। निरंतर नारायण का नाम लें और उनका ध्यान करें। नाम जपने के लिए कोई विशेष नियम या समय आवश्यक नहीं जहां जैसे हों, श्रद्धा से नाम जप सकते हैं।
विज्ञापन

कथा के दौरान आचार्य जी ने रुक्मिणी-कृष्ण प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर संबोधित किया हे अच्युत! मैंने आपके गुणों को सुना है, आप त्रिभुवन में सबसे सुंदर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed