फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in ambulence accident 2 injured

Kushinagar News: जयपुर से शव लेकर आ रही एंबुलेंस ई-रिक्शा से टकराई

Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
in ambulence accident 2 injured
बाइक सवार को बचाने के दौरान चिलवान टोला पर हुई दुर्घटना, ई-रिक्शा चालक समेत दो गंभीर
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायलों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। शव लेकर आ रही एक एंबुलेंस शनिवार को एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित चिलवान टोला के पास एक बाइक सवार को बचाने में यह दुर्घटना हुई।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के भुजौली बाजार के रुदलापुर गांव के निवासी रवि कुमार के पिता की मौत जयपुर में हो गई। रवि एंबुलेंस से पिता का शव लेकर घर के लिए चले। शनिवार को दोपहर में एंबुलेंस अभी चिलवान टोला के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन

ई-रिक्शा में बैठीं रामकोला क्षेत्र के खोटही गांव की निवासी 32 वर्षीय सुमन और इसी गांव के चालक 45 वर्षीय संपूर्णानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने ई-रिक्शा में सवार महिला और चालक को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से दोनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सिर में चोट होने के कारण हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद रवि कुमार अपने पिता का शव लेकर दूसरे वाहन से घर के लिए रवाना हुए। पुलिस ने ई-रिक्शा और एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed