फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Important role of tribals in the independence of the country'

कुशीनगर में विश्व आदिवासी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
'Important role of tribals in the independence of the country'
‘देश की आजादी में आदिवासियों की अहम भूमिका’
विज्ञापन

विधायक निवास पर आयोजित किया गया विश्व आदिवासी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से सोमवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर विश्व आदिवासी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों का देश की आजादी में योगदान को बताया गया।

इसका शुभारंभ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने आदिवासी समुदाय के प्रमुख नायकों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि हाटा के विधायक पवन केडिया ने कहा कि नौ अगस्त का दिन आदिवासी समुदाय के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति, भाषा, लोकगीत, नृत्य, संस्कारों आदि को संरक्षित रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में नौ अगस्त 1994 को प्रस्ताव पारित कर विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया था। विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति, संस्कार आदि को संरक्षित रखते हुए अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने की जरूरत है। वर्तमान युग में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक परिस्थितियों से गुजरते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ना ही विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने की सार्थक पहल होगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने देश की आजादी में आदिवासी समाज के नायक राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह की दास्तान बताई। झारखंड में आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बिरसा मुंडा समेत कई आदिवासी अमर सपूतों को याद किया गया। इसके अलावा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सूचित गोंड, मोहन खरवार, बंका सिंह, अमित पांडेय, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता श्यामदेव गोंड व संचालन हीरालाल गोंड ने किया। इस मौके पर राममनोहर गोंड, हंसराज गोंड, कन्हैया गोंड, संजय गोंड, अरविंद गोंड, अर्जुन गोंड, रामधनी गोंड, रामायण गोंड समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed