{"_id":"65834152cb7b53de73021367","slug":"implement-the-information-received-in-the-camp-in-life-vivekananda-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9662-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में मिली जानकारी को जीवन में उतारें : विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में मिली जानकारी को जीवन में उतारें : विवेकानंद
Thu, 21 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
कटाई भरपुरवा राजकीय हाईस्कूल परिसर में स्काउट गाइड के समापन पर टेंट का निरीक्षण करते खड्डा विधा
मंसाछापर। प्रशिक्षुओं को शिविर में मिली जानकारी को जीवन में उतारना जरूरी है। ये बातें खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कही।
वे बुधवार को राजकीय हाईस्कूल कटाईभरपुरवा में चल रहे तीन दिवसीय स्कउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का नियम जरूरतमंदों की मदद करना है। स्काउट गाइड में अनुशासन का बड़ा महत्व है। इसलिए सभी प्रशिक्षुओं को शिविर में मिली जानकारी को जीवन में उतारनी चाहिए। समापन कार्यक्रम को जिला स्काउट कमिश्नर अश्वनी पांडेय, डीओसी सतीश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा, जिला प्रशिक्षक रईश और फिजा खातून ने संबोधित किया। इसके बाद शिविर में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रधानाचार्य उदल कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान उपेंद्र कुमार मिश्रा, राम प्रवेश यादव, अजय कुमार राय, सेनुल्लाह अंसारी, मीनू गोस्वामी, किरण यादव, अंजना सिंह, रेनू बाला सिंह, बबीता पांडेय, सचिन, ममता दुबे मौजूद रहीं।