{"_id":"655a5c99ecc170665d081b67","slug":"illegal-gutkha-factory-was-running-with-the-cooperation-of-a-businessman-from-ramkola-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7927-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामकोला के एक व्यापारी की सह पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामकोला के एक व्यापारी की सह पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री
Mon, 20 Nov 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
- कमला पसंद के नाम से गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री से बरामद हुई 10 लाख की मशीन और सामान
- चंदरपुर गांव के लछिया दक्षिण टोला के बाहर बंद निजी स्कूल भवन में चल रही थी फैक्ट्री
- एसडीएम व पुलिस संयुक्त टीम ने छापा मारकर किया खुलासा, केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
रामकोला। चंदरपुर गांव के लछिया दक्षिण टोला के बाहर बंद पड़े निजी स्कूल में अवैध तरीके से कमला पसंद के नाम से गुटखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। यह काला कारोबार रामकोला के एक व्यापारी की मिली भगत चल रहा था। एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात को छापा मारकर 10 लाख रुपये की मशीन व सामान बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गुटखा आपूर्ति के ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक चंदरपुर गांव के लछिया टोला के बाहर करीब दो महीने से नामी कंपनी कमला पसंद के नाम पर नकली गुटखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। जानकारी होने पर कप्तानगंज के एसडीएम ने रामकोला पुलिस के साथ शनिवार की देर रात छापा मारा था। मौके से पैकिंग मशीन, रैपर और करीब डेढ़ बोरा बना हुआ गुटखा बरामद किया था। यह अवैध फैक्ट्री करीब दो महीना से संचालित हो रही थी। पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि कमला पसंद नाम का नकली गुटखा ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जाता था।
प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजू सिंह ने बताया कि चंदरपुर गांव के बाहर सुनसान जगह पर चार वर्षों से बंद पड़े एक निजी विद्यालय में रामकोला के व्यापारी की सह पर गुटखा पान मसाला बनाने वाली मशीनें लगाई गई थीं। इसमें शामिल लोगों को कम लागत पर अधिक लाभ बताया गया। कप्तानगंज के एसडीएम व्यास नारायण उमराव और रामकोला थाने के एसआई कन्हैया लाल यादव की टीम ने छापा मारा। मौके से चंदरपुर के सुरेश कुशवाहा व भानु प्रताप कुशवाहा और कुसम्हा भगवानपुर के रामनगीना कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। बरामद मशीन की कीमत 18 लाख रुपये है। पकड़े गए सुरेश कुशवाहा, भानु प्रताप कुशवाहा तथा रामनगीना कुशवाहा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मिला 10 लाख का गुटखा व पैकिंग का सामान
रामकोला। चंदरपुर गांव के लछिया दक्षिण टोला के एक स्कूल भवन में संचालित अवैध फैक्ट्री से करीब 10 लाख रुपये की सामग्री बरामद हुई है। यह सामग्री कमला पसंद के नाम पर बनाए जा रहे गुटखे में प्रयुक्त की जानी थी। पुलिस के मुताबिक अवैध गुटखा फैक्ट्री से 215 पैकेट जर्दा केपी डबल ब्लैक, 182 कमला पसंद के खाली पैकेट रेपर, एक बोरी में 16 किलोग्राम तैयार किया गया गुटखा, 9 किलोग्राम कटी हुई सुपारी तथा गुटखा बनाने का अवैध उपकरण बरामद हुआ है।