फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegal firecracker factory busted, gunpowder recovered, four arrested

Kushinagar News: अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, बारूद बरामद, चार गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory busted, gunpowder recovered, four arrested
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी से पटाखा बनाने के सामान और बारुद के साथ पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी संगठित तरीके से अवैध पटाखा को तैयार करते थे। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि एएसपी रितेश कुमार सिंह और सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर कोतवाली पुलिस अभियान चला रही है। रविवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कटनवार रोड के पास झोले में कुछ संदिग्ध सामान लेकर जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके झोले की तलाशी ली तो विस्फोटक सामान मिला। उसकी पहचान नन्हें हुसैन निवासी कटनवार रोड अमन नगर पडरौना के रूप में हुई।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर अशोक गुप्ता के मकान से अवैध पटाखा फैक्ट्री से जुड़े कैशर आलम निवासी कटनवार रोड अमन नगर, अलीसार निवासी मीरगंज नोनियापट्टी व जाहिदा निवासी बेलवा चुंगी कटनवार रोड को भी गिरफ्तार कर लिया। अवैध पटाखा फैक्टरी से 28 बोरी तैयार पटाखे, आठ बोरी अर्धनिर्मित पटाखे, दो बोरी रद्दी कागज, छह बोरी मिट्टी के बट्टे में बने अनार पटाखे और एक झोले में 1.700 किग्रा बारूद, पटाखा बनाने की सुतली व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका संगठित गिरोह है। अशोक गुप्ता के मकान को किराये पर लेकर उन लोगों ने गोदाम बनाया था, जहां वह अवैध पटाखों का निर्माण करते हैं। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने आगामी त्योहार दीपावली व छठ पूजा को लेकर काफी मात्रा में पटाखा का निर्माण किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह, एसआई पुनीत वर्मा, राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिन्सी पांडेय, कांस्टेबल चन्द्रमा बिंद, धर्मेन्द्र चौहान, रईश अहमद, प्रियंका पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed