फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegal constructions demolished in Patkhauli

Kushinagar News: पटखौली में अवैध निर्माण ध्वस्त किए

Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions demolished in Patkhauli
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली में शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने टीम के साथ पहुंचकर 15 लोगों द्वारा पोखरे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इसके गांव में हड़कंप मंच गया। पटखौली के विजय सिंह ने गांव के पोखरे की भूूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने की शिकायत किया था। जनवरी 2023 में एसडीएम कप्तानगंज कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था। एसडीएम कोर्ट ने अवैध निर्माण को खाली करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन अवैध निर्माण खाली नहीं होने पर विजय सिंह ने मार्च 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल करते हुए अवैध निर्माण को खाली कराने की मांग की। हाईकोर्ट ने प्रशासन को अवैध निर्माण को खाली कराने का आदेश जारी किया गया था। इसका पालन करते हुए नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। गांव में तीन घंटे तक गहमा गहमी रही। नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने बताया कि पोखरे पर अवैध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट द्वारा 33 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। 15 लोगों द्वारा बनाए गए टिनशेड, दीवार को बुलडोजर से गिरा दिया गया। शेष 18 लोग आवासीय मकान बनाकर रह रहे हैं जिसको नोटिस देकर 21 मई तक समय दिया गया है। अपना अवैध निर्माण खुद हटा लें अगर नहीं हटाते हैं तो प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed