{"_id":"619a86778d0af574bb4ed39c","slug":"if-pipa-bridge-construction-work-does-not-start-then-there-will-be-movement-kushinagar-news-gkp4171583135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

- डेढ़ वर्ष पहले जयपुर-बुटन टोला के बीच बांसी नदी पर पीपा पुल निर्माण की मिली थी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही क्षेत्र के जयपुर-बुटन टोला के बीच बांसी नदी पर डेढ़ साल पहले पीपा पुल निर्माण को मंजूरी मिली थी। इसके बाद पुल निर्माण की सामग्री पिछले करीब छह माह से पिपराघाट पर रखी गई है, लेकिन अब तक पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र पीपा पुल लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
सेवरही ब्लॉक के जयपुर और बुटन टोला के बीच बांसी नदी बहती है। बरसात के दिनों के साथ सामान्य दिनों में भी इस पर पुल नहीं होने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग वर्षों से यहां एक पीपा के पुल का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। डेढ़ साल पहले यहां लोकनिर्माण विभाग ने पीपा का पुल लगाने की मंजूरी मिली थी। करीब छह माह से पीपा व पुल निर्माण की सामग्री भी पिपराघाट में लाकर रख दिया गया है, लेकिन अभी तक पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुटन टोला के पन्नालाल यादव का कहना है कि पीपा पुल जयपुर व बुटन टोला को जोड़ते हुए बांसी नदी पर बना दिया जाए तो रानीगंज, शिव टोला, जयपुर, राजपुर खाश, पिरोजहा, व्रह्मपुर, बेनिया पिपरा, दहारी टोला, तवकल टोला आदि कई गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। खेती बाड़ी में भी लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। गांव के लोगों ने कहा कि पुल निर्माण का सारा सामान आ गया है। इसके बाद भी विभाग की तरफ से पुल लगाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। गांव के नबीहुसेन अंसारी, बुधराम पटेल, ध्रुव निषाद, सरल शर्मा, पुष्कर गिरि, योगेंद्र शर्मा, रमेश भारती, अनिल बैठा, राकेश तिवारी, श्रीनिवास मिश्र, कन्हैया गुप्ता आदि ने चेताया कि यदि शीघ्र पीपा के पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एई संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि शीघ्र पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।