{"_id":"68e81e03d992195d42096f19","slug":"idol-damaged-in-durga-temple-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146896-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्गा मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्गा मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त
Fri, 10 Oct 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। जटाशंकर पोखरा परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में रखी छोटी प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। इसके पहले मुख्य प्रतिमा का जेवर गायब हुआ था, जिसका पता नहीं चल पाया था। प्रतिमा कैसे टूटी यह रहस्य बना हुआ है।
खड्डा नगरपंचायत स्थित जटाशंकर पोखरा परिसर में प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा करते हैं। मंदिर में दुर्गा जी की बड़ी प्रतिमा स्थापित है। कुछ माह पहले प्रतिमा पर चढाए गए सोने के जेवर गायब हो गए थे। इसका तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन अबतक पता नहीं चल पाया। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को शीशे से कवर करा दिया था। मंदिर में मुख्य प्रतिमा के बाहर एक छोटी संगमरमर की प्रतिमा रखी गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर लोगो ने देखा की छोटी प्रतिमा टूटी हुई पड़ी है। इसके बाद श्रद्धालु चिंता में पड़ गए। हांलाकि इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।