{"_id":"6ac6aefbbd200404cb073e46","slug":"icu-to-get-two-new-ventilators-relief-for-critical-patients-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-169674-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आईसीयू को मिलेंगे दो नए वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आईसीयू को मिलेंगे दो नए वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को राहत
विज्ञापन
आईसीयू में सिर्फ दो वेंटिलेटर के सहारे गंभीर अवस्था वाले मरीजों की जिंदगी
मानक के मुताबिक, 20 बेड के आईसीयू में कम से कम होनी चाहिए 10 वेंटिलेटर की सुविधा
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा जल्द बढ़ने वाली है। कॉलेज के 20 बेड वाले गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दो नए वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी है। नए वेंटिलेटर शुरू होने के बाद आईसीयू में इनकी संख्या चार हो जाएगी। इनके संचालन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और टेक्नीशियन की तैनाती भी की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर 20 बेड का आईसीयू संचालित है। यहां गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। वर्तमान में दो वेंटिलेटर उपलब्ध होने के कारण एक साथ दो से अधिक अति गंभीर मरीज आने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करना पड़ता है। नए वेंटिलेटर लगने से ऐसे मरीजों के इलाज में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि 20 बेड के आईसीयू के लिए मानक के अनुसार कम से कम 10 वेंटिलेटर की आवश्यकता बताई जा रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में वेंटिलेटर की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
................
छह दिनों में 19 गंभीर मरीज भर्ती, चार रेफर
मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में एक से छह अक्तूबर के बीच गंभीर हालत में 19 मरीज भर्ती किए गए। इनमें से चार मरीजों को हालत अधिक गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आईसीयू में संचालित एसआईसीयू और आईसीसीयू में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बुधवार को आईसीयू के सभी 20 बेड पर मरीज भर्ती थे।
.................
तिथि भर्ती मरीजों की संख्या रेफर मरीजों की संख्या
एक अक्तूबर 04 02
दो अक्तूबर 02 0
तीन अक्तूबर 04 01
चार अक्तूबर 03 0
पांच अक्तूबर 0 01
छह अक्तूबर 06 0
नोट:- यह आकड़ा आईसीयू वार्ड में तैनात मेडिकल स्टॉफ की तरफ से दी गई जानकारी पर आधारित है।
कोट
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आईसीयू में वर्तमान में दो वेंटिलेटर सक्रिय हैं। जल्द ही दो नए वेंटिलेटर और लगाए जाएंगे। इनके संचालन के लिए डॉक्टर और टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी।
- डॉ. केपी गोड़, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
दो नए वेंटिलेटर मिलने से गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज करने में सुविधा होगी। इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया चल रही है।
- डॉ. दिलीप कुमार, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर