फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband used to commit unnatural rape by showing knife, case against nine

Kushinagar News: चाकू दिखाकर पति करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म, नौ पर केस

Fri, 10 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband used to commit unnatural rape by showing knife, case against nine
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की एक गांव की विवाहिता को पति चाकू दिखाकर सिगरेट से जलाता था और अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर पति के साथ ससुराल वाले पिटाई करते थे।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद से उसने इस तरह की प्रताड़ना देनी शुरू कर दी थी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 28 दिसंबर 2022 में पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एजाज अंसारी से हुई थी। निकाह के समय उपहार स्वरूप उसके परिजनों ने पांच लाख रुपये नकद एक हीरे की अंगूठी, छह सोने की अंगूठी व सोने चांदी की आभूषण सहित फर्नीचर का समान देकर विदा किया। निकाह के बाद वह अपने शौहर (पति) के संग ससुराल गयी। पति धर्म का पालन करने लगी। कुछ दिन ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उसके पति एजाज अंसारी, ससुर नसरुद्दीन, सास सगीरा, जेठ इकबाल, शब्बीर व शाहिद हातिम, बसरुद्दीन व जसीमा ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर उसकी शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह उसके पति चाकू दिखाकर आए दिन जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते। विरोध करने पर पिटाई करते थे और सिगरेट से जलाते थे। वह धमकी देते थे कि किसी से यह बात बताई तो दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर देंगे।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर केस दर्ज कर मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed