फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Humid heat throughout the day.. Rain brought relief in the evening

Kushinagar News: दिनभर उमस भरी गर्मी.. शाम को बारिश ने दी राहत

Sun, 14 Sep 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Humid heat throughout the day.. Rain brought relief in the evening
पडरौना। शहर का मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। शनिवार को दिन में मौसम के दो रंग नजर आए। सुबह से निकली धूप ने लोगों को बेहाल किया तो शाम को हुई बारिश ने उमस से राहत दी। अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुक कर होती रही, लेकिन शुक्रवार की सुबह बारिश नहीं हुई। सुबह से निकली हल्की धूप से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं, शनिवार को भी सुबह से हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और काले बादल छाने के साथ दोपहर करीब तीन बूंदाबांदी शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। न्यूनतम पारा 26 डिग्री पर आ गया। दूसरी तरफ हल्की बािरश होने से िकसानों ने भी खुशी जताई है। उनका कहना है िक रुक-रुक हो रही बािरश से खेतों की िसंचाई हो जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि सोमवार तक जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed