फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hotel running in a house built under PM Housing Scheme, investigation begins

Kushinagar News: पीएम आवास योजना से बने मकान में चल रहा होटल, जांच शुरू

Fri, 06 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hotel running in a house built under PM Housing Scheme, investigation begins
होटल सूर्या पैलेस। स्रोत-सोशल मीडिया   
कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर में होटल चलाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रशासन ने इसकी जांच कराने का फैसला किया है। जिला नगरीय विकास प्राधिकरण की ओर से पीएम आवास योजना शहरी के अंतर्गत इस घर का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 कृष्णा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत संगीता के नाम से एक आवास का 29 जून 2021 को आवंटित हुआ। डूडा के माध्यम से पांच चरणों में होने वाले इस निर्माण कार्य का पहला चरण 28 सितंबर 2021 को 50,000 रुपये का पहला भुगतान के साथ शुरू हुआ। दूसरे चरण फाउंडेशन का फोटो 23 नवम्बर 2021 को अपलोड हुआ और डेढ़ लाख रुपये का दूसरा भुगतान किया गया। तीसरे चरण में छत लगने का फोटो ढाई साल बाद 18 जुलाई 2024 को अपलोड हुआ।
विज्ञापन

वहीं चौथे चरण कमरे का फोटो 20 जुलाई 2024 और पांचवें चरण पूर्ण मकान का फोटो 23 जुलाई 2024 को लिया गया। यह आवास ऐसे परिवार को आवंटित हुआ है जो इस पर दो मंजिला होटल सूर्या पैलेस का व्यवसाय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खुलासा तब हुआ जब इस होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत पर पुलिस ने छापा डाला। इस छापेमारी में कुछ कपल्स गिरफ्तार हुए थे। होटल के भवन स्वामी राम प्रवेश चौबे ने बताया कि होटल से पूर्व प्रधानमंत्री आवास बना था। बाद में भवन का विस्तारीकरण किया गया। अब इसमें होटल संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed