फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   homegaurd mafched

होमगार्डों ने पैदल मार्च किया

Wed, 05 Oct 2016 11:32 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 05 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
homegaurd mafched
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
पडरौना। मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे जिले भर के होमगार्डों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। दोपहर बाद इन लोगों ने जिला मुख्यालय से पडरौना तक पैदल मार्च निकाला। जवानों ने पडरौना नगर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

जिले भर से आए होमगार्ड्स ने सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू किया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर करीब एक बजे से सभी होमगार्ड्स पैदल मार्च पर निकले। इन लोगों ने पहले जिला मुख्यालय पर लगी रविंद्रनाथ टैगोर, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पडरौना पहुंचने पर डॉ. अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वापस जिला मुख्यालय लौट गए। 
विज्ञापन

इस दौरान राजकुमार यादव, ज्ञानचंद कुशवाहा, दिनेश सिंह, नंदू गुप्ता, रामप्रवेश यादव, रामअशीष, अशोक शुक्ल, गिरजा देवी, गोरख प्रसाद, रमेश प्रसाद, हनीफ, मोहिर अली, विष्णु प्रताप चौहान, दीनानाथ यादव, संजय दूबे, फूलबदन शर्मा, सविता, सुनैना, मालती, विमला, ममता चंदा, संजू  आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed