फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   home gaurd protested0

होमगार्डों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 07 Oct 2016 11:08 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 07 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
home gaurd protested0
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
 पडरौना। हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग को लेकर जिले के होमगार्ड शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते रहे। इनके धरने के समर्थन में कई संगठन भी पहुंचे। उन लोगों ने होमगार्डों की मांग को जायज बताते हुए अपना समर्थन देने की घोषणा की। कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे होमगार्डों की अगुवाई इनके संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड गांधीवादी तरीके से नौ सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव गीता मिश्रा ने 15 दिनों में मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। इसलिए होमगार्ड कार्य बहिष्कार कर एक अक्टूबर से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके धरना को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष भगवंत राजभर, तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्वांचल किसान यूनियन के पप्पू पांडेय, गौरव तिवारी, राणा प्रताप राय, जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंथ गोपालदास और हियुवा के गोरखपुर बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने अपने संगठन की ओर से समर्थन दिया। इस दौरान दिनेश सिंह, जाकिर, नंदू गुप्ता, सुदामा प्रसाद गौतम सहित काफी संख्या में होमगार्ड मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed