{"_id":"58bef5664f1c1bcd15dc4a88","slug":"hiyua-demanded-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा ने कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन
kushinagar
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : santosh verma
कप्तानगंज।
चार मार्च को मतदान समाप्त होने के बाद अल्पसंख्यक वर्ग के एक युवक की तरफ से गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एसओ को ज्ञापन सौंपा। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
हियुवा के तहसील अध्यक्ष बैजनाथ गुप्त की अगुवाई में कप्तानगंज थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कस्बे के वार्ड नंबर एक के रहने वाले अल्पसंख्यक युवक ने चार मार्च की शाम को फेसबुक पर महंत आदित्यनाथ का एक आपत्तिजनक फोटो वायरल किया था। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। हियुवा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, विशाल सिंह, विजय कन्नौजिया, रमेश मोदनवाल, आशुतोष उपाध्याय, संजय गुप्ता, बाहुबली, ओमप्रकाश, रामपरसन यादव, प्रमोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस संबंध में एसओ कप्तानगंज श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी युवक के पिता और भाई से पूछताछ हो रही है।