फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health workers wore black bands and worked on the second day as well.

Kushinagar News: दूसरे दिन भी स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Sat, 09 May 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Health workers wore black bands and worked on the second day as well.
कप्तानगंज सीएचसी पर साकेंतिक हड़ताल करते स्वास्थकर्मी।संवाद
पडरौना/कप्तानगंज। देवतहां सीएचसी में किशोर की मौत के बाद बवाल को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वहीं, डीएम के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे हाटा एसडीएम ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। वहीं, दूसरे दिन भी जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी सांकेतिक हड़ताल पर रहे और काली पट्टी बांधकर काम किया। शुक्रवार को सीएचसी की ओपीडी सामान्य तरीके से चली।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी विजेंद्र सिंह के 30 वर्षीय नितेश सिंह को मंगलवार को सांप डस लिया। परिजन किशोर को लेकर देवतहां सीएचसी पर लाए, प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने एक्स गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन वहां लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके परिजन शव लेकर देवतहां सीएचसी पर पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई करने के बाद तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने डाॅक्टर पर नशे में इलाज करने व लापरवाही का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम हाटा को जांच का आदेश दिया है। स्वास्थ्यकर्मियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है। वहीं, स्वास्थ्यकर्मी व डाॅक्टर कार्रवाई की मांग को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर हैं। वे काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर दूसरे दिन काली पड़ पट्टी बांधकर काम करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया l इस दौरान कसया के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी, डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, डॉ. उमेश चंद्र यादव, डॉ. परवेज आलम, डॉ. एसबी सिंह, आत्मा सिंह,नीरज कुमार गुप्ता, आलोक कुमार यादव, संदीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed